
दत्तनगर, 26 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) कात्रज स्थित आनंद दरबार में रविवार (29 नवंबर)को भव्य सद्भावना समारोह का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर पुणे और आसपास के क्षेत्रों में चातुर्मास करने वाले 25 साधु-संतों का मंगलमय मिलन होगा. श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी साधु-संतों के दर्शन करने और उनका मंगलपाठ सुनने का अवसर मिलेगा. समारोह में रमणीकमुनि जी महाराज, नरेशमुनि जी महाराज, चन्द्रकलाजी महाराज, जयश्रीजी महाराज,सौरभसुधाजी महाराज,मेघाश्रीजी महाराज, हिमानीजी महाराज सहित कुल 25 साधु-संत उपस्थित रहेंगे.पुणे और आसपास के विभिन्न संघों में चातुर्मास के दौरान गुरु भगवंतों का प्रवास रहा. कार्तिक पूर्णिमा के बाद साधु-संतों का विहार शुरू होता है. इसी अवसर का लाभ उठाते हुए आनंद दरबार के अध्यक्ष बालासाहेब धोका ने इस विशेष आयोजन की पहल की है. सभी साधुस ंतों का घर में आगमन ही दीपावली और दशहरे के समान है. की भावना के साथ सद्भावना समारोह आयोजित किया गया है. इस अवसर पर जैन समाज के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच सेवाभावी व्यक्तियों को राज्यस्तरीय संघ गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. इनमें साधना सदन जैन स्थानक के उपाध्यक्ष विजयजी धोका, आदिनाथ जैन स्थानक के अध्यक्ष नीलेशजी सुंदेचामुथा, बिबवेवाड़ी जैन स्थानक के महामंत्री गणेशजी ओसवाल, वडगांव धायरी जैन स्थानक के अध्यक्ष महेशजी फिरोदिया तथा पुष्कर धाम में संत सेवा में समर्पित विजयजी लुनिया शामिल हैं. जैन दिवाकर पूज्य श्री चौथमलजी महाराज के पुण्यस्मरण दिवस के साथ ही राष्ट्रसंत आचार्य आनंदऋषिजी महाराज और घोर तपस्वी गणेशलालजी महाराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.समारोह की अध्यक्षता उद्यमी प्रकाश धारीवाल करेंगे. इस अवसर पर विजय भंडारी, मनोज छाजेड़, विजयकांत कोठारी, पोपटलाल ओस्तवाल, रमणलाल लुंकड़, प्रमोद दुगड़, विलास राठौड़, लखीचंद खिंवसरा और पृथ्वीराज धोका प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इस समारोह में जैन समाज के बंधुओं और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील संघ के अध्यक्ष बाळासाहेब धोका ने की है.