हृदय रोग से बचने आदतें बदलें : डाॅ. जगदीश हिरेमठ
संतश्री ज्ञानेेशर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला में हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा
27-Nov-2026
Total Views |
कोथरुड, 26 नवंबर (आ.प्र.) आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव के सही प्रबंधन पर जोर देना जरूरी है. बैठे-बैठे रहने वाली जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए दैनिक आदतों में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा, ऐसी सलाह प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश हिरेमठ ने दी. वे ‘गर्भ से चिता तक - हृदयाघात से बचें’ इस विषय पर बोल रहे थे. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, वेिशशांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेेशर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत आयोजित 31वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेेशर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला में उन्होंने मार्गदर्शन किया. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख डॉ. वेिशनाथ दा. कराड ऑनलाइन उपस्थित थे. साथ ही प्रो. शरदचंद्र दराडे पाटिल, डॉ. अेिशन कुचेकर, डॉ. शमी शेख और डॉ. मिलिंद पात्रे समेत डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. रविराजा एन. सीथाराम उपस्थित थे. एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है. डॉ. जगदीश हिरेमठ ने बताया कि आहार में बदलाव कर पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए. इसमें कच्ची सब्जियां, दालें, सूखे मेवे शामिल करने चाहिए. साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए. उसके बाद सुबह के सत्र में प्रो. अमृता कुलकर्णी ने मपृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम् और डॉ. आनंद बापट ने ‘एथिक्स, प्रिन्सिपल एंड लीडरशिप’ इस विषय पर व्याख्यान दिया. डॉ. संदीप डिकले ने सूत्रसंचालन व आभार प्रदर्शन किया. मानसिक स्वास्थ्य और नींद महत्वपूर्ण बाहर के तले हुए, प्रोसेस्ड पदार्थ, चीनी की मात्रा कम करनी चाहिए. फैट्स के कारण रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का खतरा बढ़ जाता है. शारीरिक गतिविधि व रोज 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए. लगातार बैठे रहने से बचना चाहिए. मानसिक स्वास्थ्य और नींद महत्वपूर्ण है.