सारसबाग, 26 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता के प्रतीक के रूप में बनाया गया स्मारक स्तंभ... पुणे शहर पुलिस बल के अधिकारियों और बैंड दस्ते द्वारा दी गई सलामी और लगभग 3 हजार 150 स्कूली छात्रों द्वारा बनाई गई चित्रकला के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मुंबई में हुए 26/11 के हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बलिदान का स्मरण सारसबाग में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. पुणे शहर पुलिस और शुक्रवार पेठ स्थित सेवा मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर विधायक हेमंत रासने, नगरसेविका स्मिता वस्ते, लता गौडा, राजेंद्र काकडे, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इनके साथ ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त संजय दराडे, अपर पुलिस आयुक्त राजेश बनसोडे, संजय पाटिल, पुलिस उपायुक्त मिलिंद मोहिते, सागर कवडे, चिलुमुला रजनीकांत, राजलक्ष्मी शिवणकर, अविनाश कुमार, पुलिस उपायुक्त विवेक मासाल, पी. आर. पाटिल और संदीप भाजीभाकरे के साथ-साथ पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी भी उपस्थित थे. पुणे पीपल्स बैंक की ओर से बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया. सेवा मित्र मंडल के शिरीष मोहिते, अध्यक्ष राजाभाऊ महाडिक सहित कार्यकर्ताओं ने इस पहल का आयोजन किया. भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन स्वारगेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निकम ने किया. इस कार्यक्रम के अवसर पर पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों और खुले वर्ग के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता ः प्रतियोगिता के ‘अ’ वर्ग में (कक्षा पहली व दूसरी) रुद्रांश अमित शिंदे (नुमवि. स्कूल), ‘ब’ वर्ग में (कक्षा तीसरी व चौथी) पलक सागर भुतडा (आचार्य श्री वल्लभ स्कूल), ‘क’वर्ग में (कक्षा पांचवीं से सातवीं) अरुण गोवर्धनलाल प्रजापति (किलबिल इंग्लिश मीडियम स्कूल, धायरी), ‘ड’ वर्ग में (कक्षा आठवीं से दसवीं) शौनक सचिन पवार (सिंहगढ़ सिटी स्कूल, कोंढवा), तथा खुले वर्ग में दर्शना रहाणे (वाडिया कॉलेज) को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.