पिंपरी, 26 नवंबर (आ.प्र.) ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में पिंपरी-चिंचवड़वासियों ने गुरुवार की सुबह चिंचवड़ से पिंपरी तक की ‘संविधान सम्मान दौड़’ पूरी की. विधायक शंकरभाऊ जगताप स्पोर्ट्स फाउंडेशन और पिंपरीचिंचव ड मनपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ के माध्यम से संविधान के समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय जैसे मूल्यों को दैनिक जीवन में संजोए रखने का संदेश दिया गया. वड़ स्थित क्रांतिगुरु वस्ताद लहुजी सालवे और क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के स्मारक चौक से गुरुवार सुबह 7 बजे दौड़ की शुरुआत हुई. पिंपरी के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक स्थित भीमसृष्टि में दौड़ का समापन सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हुआ. इस दौड़ में हजारों लोगों ने सहभागिता की. इस अवसर पर महापौर रवि लांडगे, उपमहापौर शैलजा बाबर, स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे, भाजपा शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, विधायक अमित गोरखे, साथ ही नगरसेवक व पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर बोलते हुए विधायक शंकर जगताप ने कहा कि, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को स्वीकार किया था. उस दिन का स्मरण करने के साथ-साथ संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस पहल का उद्देश्य था. मतभेद होने के बावजूद एक-दूसरे के मत का सम्मान करना और प्रत्येक व्यक्ति के साथ समानता का व्यवहार करना इसी से संविधान के मूल्य रोजमर्रा के व्यवहार में उतरते हैं, इस विचार को दौड़ के माध्यम से रेखांकित किया गया.