कियारा आडवाणी को सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार

    27-Nov-2026
Total Views |
 
grfg
बावधन, 26 नवंबर (आ.प्र.)

 भारतीय फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान और फिल्म क्षेत्र में सफल करियर के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री कियारा आडवाणी को सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन का प्रतिष्ठित सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मुंबई में हाल ही में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष व सचिव सुषमा चोरडिया और सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा के हाथों कियारा आडवाणी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत कुशल और स्वप्नाली कोगजे उपस्थित थे. कियारा आडवाणी ने कृतज्ञतापूर्वक पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि मसूर्यदत्तफ का यह पुरस्कार उन्हें और अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा. आडवाणी ने मसूर्यदत्तफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूर्यदत्त के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने वाली पीढ़ी तैयार की जा रही है. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कियारा आडवाणी की सफलता की सराहना करते हुए कहा, कियारा आडवाणी प्रतिभा, समर्पण और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता के नए शिखर छूने वाली नई पीढ़ी के भारतीय युवाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. भारतीय फिल्म जगत में उनकी यात्रा अपने पसंदीदा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.