मन व शरीर का समन्वय जरुरी : डॉ. सीथाराम

संतश्री ज्ञानेेशर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला में डब्ल्यूपीयू के कुलपति के विचार

    28-Nov-2026
Total Views |
 
grd
कोथरुड, 27 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

हमारी भावनाओं, विचारों और मानसिक स्थिति का शरीर पर प्रभाव पड़ता है. साथ ही शरीर से मिलने वाले संकेतों का मन पर होने वाला प्रभाव ही मन-शरीर समन्वय है. इससे तनाव कम होता है. ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है और दैनिक ऊर्जा प्रबंधन अधिक प्रभावी किया जा सकता है. मन और शरीर का समन्वय साध लिया जाए तो जीवन अधिक स्वस्थ और संतुष्ट लगने लगता है, ऐसे विचार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. रविराजा एन. सीथाराम ने व्यक्त किए. वे 31वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेेशर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला के दूसरे पुष्प को गूंथते हुए बोल रहे थे. ममाइंड-बॉडी को-ऑर्डिनेशन एंड एनर्जी मैनेजमेंटफ यह उनके व्याख्यान का विषय था. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, वेिशशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेेशर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख वेिशधर्मी प्रो. डॉ. वेिशनाथ दा. कराड ऑनलाइन उपस्थित थे. साथ ही डब्ल्यूपीयू के प्रति-कुलपति डॉ. निलेश अरोरा, डॉ. दत्ता दंडगे, डॉ. दीपक पराशर और व्याख्यानमाला के समन्वयक डॉ. मिलिंद पात्रे उपस्थित थे. एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है. डॉ. रविराजा एन. सीथाराम ने कहा, मन और शरीर का समन्वय साध लिया जाए तो स्वास्थ्य अपने आप सुधर जाता है. मन और शरीर का घनिष्ठ संबंध होता है. मन शांत और सकारात्मक हो तो शरीर भी उसी के अनुसार कार्य करता है. शोध के अनुसार मानसिक तनाव के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. व्याख्यान के गले सत्र में प्रसिद्ध लेखिका डॉ. चित्रलेखा पुरंदरे ने संतों के विचारों के आधुनिक उत्तराधिकारी इस विषय पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि, संत ज्ञानेेशर और छत्रपति शिवाजी महाराज ने 16 वर्ष की आयु में अद्वितीय कार्य किया है. आज की जेन-जी को उनका आदर्श लेना चाहिए. दोपहर के सत्र में डॉ. आदित्य अभ्यंकर ने ङ्गलोकमान्यांचे गीतारहस्यफ विषय पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में डॉ. आशिष कठाळे, डॉ. नितीन खेडकर, डॉ. पारुल जाधव, डॉ. विक्रांत गायकवाड और डॉ. प्रशांत मालवदकर मंच पर मौजूद थे. डॉ. सचिन गाडेकर ने सूत्रसंचालन किया.