हड़पसर, 27 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बजाज इंटीग्रेटेड हेल्थ सिस्टम (बीआईएचएस) ने पुणे के हड़पसर स्थित अमनोरा टाउन पार्क में अपने पहले निवारा मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही शहर में इसकी स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हो गई है. बीआईएचएस की योजना अगले 3-5 सालों में पुणे में 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की है, ताकि आपस में जुड़ा एक हेल्थकेयर नेटवर्क तैयार किया जा सके, जिसमें मेडिकल सेंटर, डे सर्जरी सेंटर, होमकेयर और एक हॉस्पिटल शामिल होंगे. इस मेडिकल सेंटर में 15 से ज्यादा मेडिकल स्पेशलिटी में ओपीडी सेवाएं मिलेंगी, जिनमें गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, एंडोक्राइनोलॉजी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और ऑप्थल्मोलॉजी शामिल ह्ैं. इसके लिए यहां 20 से ज्यादा डॉक्टर और विशेषज्ञ, और 15 से ज्यादा कंसल्टेशन रूम मौजूद ह्ैं. इसके अलावा लैबोरेटरी, रेडियोलॉजी और इमेजिंग जैसी जांच के साथ फार्मेसी, फिजियोथेरेपी औरहोमकेयर की सुविधा भी होगी. इन सभी सेवाओं को एक साथ लाकर इस मेडिकल सेंटर का लक्ष्य मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा सुलभ, व्यवस्थित और सहज बनाना है.बीआईएचएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नीरव बजाज ने कहा, निवारा के जरिए हम एक ऐसा भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान बनाकर शहर में एक नए तरीके से योगदान देना चाहते हैं, जो रोजमर्रा की देखभाल में गुणवत्ता, निरंतरता और अधिक जवाबदेही लाए. यह मेडिकल सेंटर पुणे और समय के साथ पूरे भारत में एक बड़ा हेल्थकेयर नेटवर्क बनाने की दिशा में पहला कदम है. बीआईएचएस की चीफ एंटरप्राइज और गवर्नें स ऑफिसर देविना कार्था ने कहा, शुरुआत से ही इस सिस्टम में मानक क्लीनिकल प्रोटोकॉल, मजबूत गवर्नेंस और मरीजों की आपस में जुड़ी जानकारी को शामिल किया जा रहा है, ताकि नेटवर्क बढ़ने के साथ-साथ मरीजों को हर जगह एक जैसी गुणवत्ता और निरंतर देखभाल मिल सके.