अंध विश्वास के बजाय विद्यार्थी जीवन में विज्ञान निष्ठ विचारों को अपनाएं

    28-Nov-2026
Total Views |
 
cfdcxd
बुधवार पेठ, 27 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 विद्यार्थियों को जिज्ञासु और विलेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. उन्हें तर्कसंगत विचार करना चाहिए. आत्मवेिशास बढ़ाना चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपना सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना चाहिए, ऐसे विचार द पूना गुजराती केलवणी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश शाह ने व्यक्त किए. वे एच. वी. देसाई जूनियर कॉलेज के ‌‘जलसा‌’ सांस्कृतिक सप्ताह 2026-27 के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे. गुरुवार (26 नवंबर) को शांताबेन ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर संस्था के सहसचिव दिलीप जगड, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र गुरव, विभाग प्रमुख ेशेता परदेशी, पर्यवेक्षिका स्मिता तेंडुलकर व डॉ. मंजू राकेश, सभी प्राध्यापकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.