इंटरनेशनल सर्कस फेस्टिवल बालेवाड़ी-हाई स्ट्रीट में शुरू ‌

    28-Nov-2026
Total Views |

vdfcd


बालेवाड़ी, 27 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इंटरनेशनल सर्कस फेस्टिवल बालेवाड़ी में फिर से शुरू हो गया है. इस में वियतनाम, मैक्सिको, इथियोपिया, नेपाल और भारत इन 5 देशों के मशहूर सर्कस कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. रैम्बो सर्कस द्वारा आयोजित, इंटरनेशनल सर्कस फेस्टिवल बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट ग्राउंड, बालेवाडी हाई स्ट्रीट, मेट्रो स्टेशन के नजदीक में एक बड़े इटैलियन टेंट में रोज शाम 4 बजे और 7 बजे हो रहा है. इसके टिकट की कीमत 826 रुपये(जीएसटी मिलाकर), 500 रुपये और 350 रुपये है. टिकट कार्यक्रम स्थल पर और www.rambocircus.in पर उपलब्ध हैं, यह जानकारी रैम्बो सर्कस के सुजीत दिलीप ने दी. सुजीत दिलीप ने कहा कि 3 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त में एंट्री दी जाएगी, और सैनिकों और एक्ससि र्वसमैन, एक्स-सर्विसमैन के परिवारों, विकलांगों को टिकट में छूट दी जाएगी. विकलांग, अंधे और मानसिक रूप से बीमार लोगों के संस्थाए उनसे संपर्क कर सकते है. साथ ही स्कूलों की ग्रुप बुकिंग पर खास छूट दी जाएगी.