गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 30 स्केटर्स सम्मानित

‌‘फास्टेस्ट 100 मीटर ऑन स्केट्स बैकवर्ड स्केटिंग‌’ में बनाया रिकॉर्ड

    03-Nov-2026
Total Views |
 
fAEF
धायरी, 2 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 बेलगांव में आयोजित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में पुणे के अचीवर्स स्पीड स्केटिंग क्लब के 30 स्केटिंग खिलाड़ियों ने ‌‘फास्टेस्ट 100 मीटर ऑन स्केट्स बैकवर्ड स्केटिंग‌’ का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. उन्हें लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए. रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों में - नयना हिरेमठ, सिया वादी, निशिका पटेल, पार्थ ढवलीकर, सई निगड़े, शौर्यश्री महामुनी, मंथन पाटिल, प्रचिती देशमाने, आत्रेय थोरात, वल्लभ थोरात, प्राणिल रजत, अर्णित गवई, कोशी शाह, गीतिका नदार, मैथिली बारटक्के, विहान भिड़े, ईवान इंगले, पृथा गवली, श्रीजल चामवाड़, माही चामवाड़, प्रिशा मोरे, वेदांत कटके, अनुज बेलगांवकर, मायरा उकरंडे, मयूरेश भोसले, मिहिर जोशी, हर्षाली सोराटे, प्रथमेश भोसले, प्रिशा रणदिवे और आरुष कोल्हे शामिल हैं. इस उपलक्ष्य में अचीवर्स स्पीड स्केटिंग क्लब की ओर से धायरी स्थित डीएसके स्कूल के स्केटिंग ट्रैक स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री केशव उर्फ राज चौधरी, पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष विजय पुरंदरे, क्रीड़ा भारती के सदस्य शरद गोड़से, क्रीड़ा भारती के पश्चिम महाराष्ट्र कार्यप्रमुख विजय राजपूत, आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक सदस्य डॉ. गिरीश वेलणकर, स्केटिंग मास्टर एवं मुख्य प्रशिक्षक शेखर थोरात, प्रशिक्षिका प्रीति थोरात सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.