बारिश से पुणे-नासिक व चाकण-तलेगांव हाइवे जलमग्न

परिसर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

    03-Nov-2026
Total Views |

Water 
चाकण, 2 नवंबर (आ.प्र.)
चाकण परिसर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है. और पुणे-नासिक हाइवे तथा चाकण-तलेगांव हाईवे पर बड़े पैमाने पर पानी भर गया. हाइवे के किनारे बनी नालियाें में बारिश के पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हाेने के कारण पानी सीधे सड़क पर आ गया. इससे वाहनचालकाें काे भारी कठिनाइयाें का सामना करना पड़ा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
 
चाकण क्षेत्र में औद्याेगिक क्षेत्र के कारण पहले से ही वाहनाें की भारी आवाजाही रहती है. उस पर बारिश के कारण हाइवे पर पानी भर जाने से यातायात की गति धीमी हाे गई. काम पर जाने वाले औद्याेगिक कामगार, कंपनियाें की बसें, भारी वाहन और निजी वाहनचालकाें काे इस स्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. ट्रैफिक जाम में फंसे रहने के कारण कामगाराें और यात्रियाें का सफर अधिक कष्टदायक हाे गया है. यह तस्वीर सामने आ रही है कि हाइवे के किनारे की नालियाें की नियमित सफाई और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न हाेने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है. बारिश का पानी बहने के बजाय सड़काें पर जमा हाेने से वाहनचालकाें की सुरक्षा का सवाल भी पैदा हाे गया है.
 
चाकण औद्याेगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्याेग-धंधे हैं और राेजाना हजाराें कामगार और व्यवसायी इन मार्गाें का उपयाेग करते हैं. हालांकि, बरसात के माैसम में बार-बार पैदा हाेने वाली इस समस्या के कारण औद्याेगिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के नियाेजन पर सवालिया निशान लग रहा है. नागरिकाें और वाहनचालकाें द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि यदि हर साल बरसात में पानी भरने और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, ताे इसके लिए स्थायी उपाय कब किए जाएंगे? यह मांग की जा रही है कि संबंधित प्रशासन नालियाें की तत्काल सफाई करवाकर पानी की निकासी की सक्षम व्यवस्था करे, साथ ही हाइवे पर पानी भरने वाली जगहाें का निरीक्षण कर स्थायी समाधान निकाले.