नई दिल्ली, 2 नवंबर (वि.प्र.)
दिल्ली में कानून-व्यवस्था संभालने वाली पुलिस के जवान ही साेमवार सुबह अपनी मांगाें काे लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर जुट गए. नई दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर-1 पर करीब 80 पुलिसकर्मियाें ने दाे अधिकारियाें के तबादले के विराेध में प्रदर्शन किया. इस घटनाक्रम पर आईसा प्रेसीडेंट नेहा बाेरा ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि जब पुलिस मुख्यालय ऐसे इलाके में है, जहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (इछडड) की धारा 163 लागू है, ताे क्या दिल्ली पुलिस अपने ही विभाग के नाराज पुलिसकर्मियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी?
नेहा ने साेशल मीडिया पर लिखा, दिल्ली पुलिस मुख्यालय नई दिल्ली के उस इलाके में आता है जहां बीएनएसएस की धारा 163 लगी हुई है. क्या दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस से नाराज दिल्ली पुलिस के ऊपर केस दर्ज करेगी? उन्हाेंने इस घटनाक्रम काे व्यवस्था के कमजाेर पड़ने का संकेत बताते हुए भी टिप्पणी की. साेमवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर-1 के बाहर करीब 80 पुलिसकर्मी फुटपाथ पर जमा हुए. वे सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार के तबादले का विराेध कर रहे थे.