वाशिंगटन, 2 नवंबर (वार्ता/वि.प्र.)
अमेरिका के फ्लाेरिडा में रविवार काे एक बड़ा विमान हादसा हाे गया. यहां एक बिजनेस जेट क्रैश हाेने से विमान में सवार सभी 9 लाेगाें की माैत हाे गई. यह दुर्घटना दाेपहर करीब 12:50 बजे हुई.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह विमान टेक्सास से बहामास की ओर जा रहा था. जिस जगह यह हादसा हुआ, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागाे आवास से लगभग 14 किलाेमीटर की दूरी पर स्थित है. हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्राेलर और पायलट के बीच हुई बातचीत की ऑडियाे रिकाॅर्डिंग सामने आई है. पायलट ने बताया था कि माैसम बेहद खराब है, आसमान में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हाे रही है और विमान पर बर्फ जमने के साथ तेज झटके लग रहे हैं.
हालात बिगड़ते देख पायलट ने विमान काे दाे हजार फीट और ऊंचाई पर ले जाने की अनुमति मांगी थी. इसी दाैरान विमान अचानक अनियंत्रित हाेकर तेजी से नीचे गिरने लगा. स्थिति की गंभीरता काे भांपते हुए पायलट ने ‘मेडे’ काॅल कर इमरजेंसी घाेषित कर दी. रेडियाे पर अपनी आखिरी वार्निंग में पायलट ने कहा था, हम 8 हजार फीट नीचे जा रहे हैं... मेडे, मेडे... हम 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं.
हम जमीन से टकराने वाले हैं, अब वक्त नहीं बचा. विमान हादसे से पहले 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन नीचे गिरते समय इसकी अधिकतम रफ्तार 30 हजार फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई थी. सड़क के पास जमीन से टकराते ही विमान एक बड़े आग के गाेले में बदल गया. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया, सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और आसपास के रिहायशी इलाके में आग फैल गई. आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया.