झुंझुनूं, 2 नवंबर (वार्ता/वि.प्र.)
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापाेली में सड़क निर्माण कार्य के दाैरान करंट लगने से आठ मजदूराें की माैत की सूचना है. जबकि, वहीं, तीन-चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हाे गए.
हादसा उस समय हुआ, जब राेड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वाेल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच मजदूराें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि 5 लाेग झुलस गए. घायलाें का उदयपुरवाटी सीएचसी में इलाज चल रहा है. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे.
झुंझुनूं जिले के छापाेली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था. इसी दाैरान राेड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वाेल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई. मशीन के बिजली लाइन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और धरने पर बैठ गए हैं. शुरुआती सूचना के मुताबिक, हादसे में आठ मजदूराें की माैत हाे गई. वहीं, तीन-चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, मृतकाें और घायलाें की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार है.
इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियाें काे घायलाें के समुचित उपचार, प्रभावित परिवाराें काे तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं, अशाेक गहलाेत ने हादसे की जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और मृतकाें के परिजनाें काे उचित मुआवजा देने की मांग की.