नर्हे, 2 नवंबर (आ.प्र.) जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के तहत संचालित पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए ‘बेस्ट स्कूल अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है. प्लेटफॉर्म ‘एडू कनेक्ट इन’ की ओर से पुणे शहर के 2 हजार 701 स्कूलों में से इस स्कूल को ‘पिलर ऑफ वैल्यूज’ सम्मान के लिए चुना गया है. बताया गया कि सन 2014 में अपनी स्थापना के बाद से, पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल ने छात्रों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने और उनमें नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं. स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों की इस पुरस्कार के माध्यम से सराहना की गई है. संस्था की कोषाध्यक्ष सुरेखा जाधवर ने इस पुरस्कार के लिए विशेष रूप से सराहना की. स्कूल की स्थापना के बाद से प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रही अलका पारिख ने इस सम्मान पर खुशी जताई. उन्होंने यह भावना व्यक्त की कि स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों के कारण यह गौरव प्राप्त हुआ है.