साइबर गिराेह का सरगना मुंबई एयरपाेर्ट पर गिरफ्तार

दुबई से चलाता था गिराेह, 50 से अधिक बैंक खाताें का इस्तेमाल; एक कराेड़ से अधिक ठग

    03-Nov-2026
Total Views |

PCMC 
पिंपरी, 2 नवंबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने एक साइबर गिराेह का भंडाफाेड़ किया है जाे विदेशाें से देशभर के नागरिकाें के खिलाफ ऑनलाइन धाेखाधड़ी कर रहा था. दुबई स्थित साइबर अपराध नेटवर्क का संचालन करने वाले मुख्य सरगना काे मुंबई एयरपाेर्ट से गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धाेखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है.
 
साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध की जांच के दाैरान, पुलिस काे धाेखाधड़ी से प्राप्त धन के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाताें के बारे में जानकारी मिली. इन खाताें काे चलाने वाले दाे आराेपियाें काे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था. उनसे पूछताछ के दाैरान, दुबई से धन जुटाने वाले मुख्य आराेपी के बारे में जानकारी सामने आई.
 
जांच में पता चला कि मुख्य आराेपी सुमंत उर्फ नानू दसेरे दुबई में रहता था और साइबर धाेखाधड़ी में शामिल था. उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया. इसके बाद उसे मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया. बाद में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
 
आराेपी पहले शेयर ट्रेडिंग और धाेखाधड़ी के लिए काॅल और मैसेजिंग एजेंट के रूप में काम करता था. बाद में, उसने एक चीनी आराेपी के साथ साझेदारी करके धाेखाधड़ी का रैकेट शुरू किया. उसने 150 से अधिक बैंक खाते हासिल किए और उनका इस्तेमाल इस काम के लिए किया.
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने इससे एक कराेड़ रुपये से अधिक की कमाई की. साइबर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.