भ्रष्टाचार को लेकर मनपा में 'आप' का हंगामा, दो आंदोलनकारी हिरासत में लिये

आयुक्त के खिलाफ नारों से गूंजा परिसर, मुख्य प्रवेशद्वार पर सुरक्षागार्ड और नागरिकों के बीच विवाद

    03-Nov-2026
Total Views |
 
PCMC
पिंपरी, 2 नवंबर (आ.प्र.)
मनपा मुख्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने जाेरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस आंदाेलन के दाैरान पुलिस ने दाे आंदाेलनकारियाें काे हिरासत लिया.
 
इस बीच, आंदाेलन के कारण मनपा के मुख्यद्वार पर तनाव का माहाैल पैदा हाे गया था. इससे मनपा प्रशासन के खिलाफ गुस्सा खुलकर सामने आ गया है.
 
दूसरी ओर, ‘आप’ के आंदाेलन के कारण मनपा के मुख्य प्रवेशद्वार पर नागरिकाें और सुरक्षागार्डाें के बीच तीखी नाेकझाेंक हुई. आंदाेलन के मद्देनजर प्रवेशद्वार बंद कर दिए जाने के कारण मनपा में आने वाले नागरिकाें काे राेक दिया गया. इससे नागरिकाें और सुरक्षागार्डाें के बीच कहासुनी हाे गई.
 
स्थिति काे नियंत्रण में लाने आखिरकार पुलिस काे हस्तक्षेप करना पड़ा. हालांकि, इस हस्तक्षेप के कारण माहाैल और अधिक गर्मा गया. अंततः नागरिकाें के बढ़ते दबाव और जनसैलाब काे देखते हुए मुख्य प्रवेशद्वार खाेल दिया गया. उसके बाद नागरिकाें के आने-जाने का रास्ता साफ हुआ. प्रदर्शन, नारेबाजी, पुलिस के हस्तक्षेप और प्रवेशद्वार के बंद-चालू हाेने जैसी नाटकीय घटनाओं के चलते मनपा मुख्यालय में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहाैल देखने काे मिला.