नई दिल्ली, 2 नवंबर (वार्ता)
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी मंगलवार काे पुणे में करीब 21,800 कराेड़ रुपये की मेट्राे परियाेजनाओं का आज उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि माेदी दाेपहर में वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्राे की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे और मेट्राे के दूसरे चरण की चार नयी लाइनाें की आधारशिला रखेंगे. इस माैके पर वह सभा काे भी संबाेधित करेंगे.
प्रधानमंत्री 8,300 कराेड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी पुणे मेट्राे की लाइन-तीन यानी पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे. करीब 23 किलाेमीटर लंबी यह लाइन मान से डिस्ट्रिक्ट काेर्ट मेट्राे स्टेशन तक जायेगी.
इससे हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच मेट्राे सेवा शुरू हाेगी. इससे आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लाेगाें सहित हजाराें यात्रियाें काे आनेजाने में सुविधा मिलेगी. यह लाइन माैजूदा मेट्राे नेटवर्क से भी जुड़ेगी. इस लाइन की खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर करेंगी.
इसे महिला सशक्तिकरण और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में खास पहल बताया गया है. इसके अलावा, लाइन की करीब 30 प्रतिशत बिजली की जरूरत साैर ऊर्जा से पूरी करने की याेजना है. प्रधानमंत्री पुणे मेट्राे के दूसरे चरण की भी आधारशिला रखेंगे. इस पर करीब 13,500 कराेड़ खर्च हाेने का अनुमान है. इसमें लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं. इन लाइनाें से प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक व आईटी क्षेत्राें तक मेट्राे की पहुंच बढ़ेगी.
दूसरे चरण में लाइन 2ए वनाज से चांदनी चाैक तक और लाइन 2बी रामवाड़ी से विठ्ठलवाड़ी तक जायेगी. इन दाेनाें लाइनाें की कुल लंबाई करीब 12.75 किलाेमीटर हाेगी. वहीं, करीब 25.52 किलाेमीटर लंबी लाइन-4 खराड़ी से खडकवासला काे जाेड़ेगी. लाइन-4ए की लंबाई 6.12 किलाेमीटर हाेगी और यह नल स्टाॅप से माणिक बाग तक जायेगी. नयी मेट्राे लाइनाें से खराड़ी, मगरपट्टा, हड़पसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे कैंटाेनमेंट और वारजे जैसे प्रमुख इलाकाें काे फायदा हाेगा. रामवाड़ी से विठ्ठलवाड़ी तक मेट्राे विस्तार से खराड़ी और वाघाेली के आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्राें की कनेक्टिविटी बेहतर हाेगी.