धायरी, 2 नवंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
बेलगांव में आयाेजित गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में पुणे के अचीवर्स स्पीड स्केटिंग क्लब के 30 स्केटिंग खिलाड़ियाें ने ‘फास्टेस्ट 100 मीटर ऑन स्केट्स बैकवर्ड स्केटिंग’ का रिकाॅर्ड अपने नाम किया.
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के इन खिलाड़ियाें काे सम्मानित किया गया. उन्हें लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड की ओर से प्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए.
रिकाॅर्ड बनाने वाले खिलाड़ियाें में - नयना हिरेमठ, सिया वादी, निशिका पटेल, पार्थ ढवलीकर, सई निगड़े, शाैर्यश्री महामुनी, मंथन पाटिल, प्रचिती देशमाने, आत्रेय थाेरात, वल्लभ थाेरात, प्राणिल रजत, अर्णित गवई, काश्वी शाह, गीतिका नदार, मैथिली बारटक्के, विहान भिड़े, ईवान इंगले, पृथा गवली, श्रीजल चामवाड़, माही चामवाड़, प्रिशा माेरे, वेदांत कटके, अनुज बेलगांवकर, मायरा उकरंडे, मयूरेश भाेसले, मिहिर जाेशी, हर्षाली साेराटे, प्रथमेश भाेसले, प्रिशा रणदिवे और आरुष काेल्हे शामिल हैं. इस उपलक्ष्य में अचीवर्स स्पीड स्केटिंग क्लब की ओर से धायरी स्थित डीएसके स्कूल के स्केटिंग ट्रैक स्पाेर्ट्स ग्राउंड पर सम्मान समाराेह का आयाेजन किया गया था.
क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री केशव उर्फ राज चाैधरी, पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष विजय पुरंदरे, क्रीड़ा भारती के सदस्य शरद गाेड़से, क्रीड़ा भारती के पश्चिम महाराष्ट्र कार्यप्रमुख विजय राजपूत, आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक सदस्य डाॅ. गिरीश वेलणकर, स्केटिंग मास्टर एवं मुख्य प्रशिक्षक शेखर थाेरात, प्रशिक्षिका प्रीति थाेरात सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.