ईडी के दबाव से 'आप' के तीन विधायक भाजपा में

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में बड़ा सियासी उलटफेर

    03-Nov-2026
Total Views |

AAP 
नई दिल्ली, 2 नवंबर (वि.प्र.)
पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल देखने काे मिली है. बीजेपी की प्रेस काॅन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकाें के पार्टी में शामिल हाेने की घाेषणा की गई. इनमें हरमीत सिंह पठानमाजरा, कुंवर विजय प्रताप और चेतन सिंह जाैड़ामाजरा के नाम शामिल हैं. तीनाें विधायक बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हाेंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
 
पिछले दाे दिनाें में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकाें ने इस्तीफा दिया था. चुनाव से पहले पंजाब में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. तीनाें विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, कुंवर विजय प्रताप और चेतन सिंह जाैड़ामाजरा दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं की माैजूदगी में इन्हाेंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस राजनीतिक हलचल के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा स्पीकर से इन तीनाें विधायकाें की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.