राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को बहस की खुली चुनौती

नेता प्रतिपक्ष ने लगाया विदेशी मदद से सरकार चलाने का आरोप

    03-Nov-2026
Total Views |

Congress 
नई दिल्ली, 2 नवंबर (वि.प्र.)
कांग्रेस नेता और लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर तीखा हमला बाेला है। उन्हाेंने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म मएक्सफ पर एक तीखा पाेस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री माेदी विदेशी ताकताें की मदद से सत्ता में आए थे और आज भी इसी सहारे इस पद पर बने हुए हैं. उनके इस बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है और राजनीतिक गलियाराें में हलचल तेज हाे गई है.
 
राहुल गांधी ने अपने बयान में आराेप लगाया कि देश की माैजूदा आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियाें के नियंत्रण और उनके समर्थन पर निर्भर करती है. उन्हाेंने यह भी दावा किया कि विदेशी साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म्स भी पूरी तरह से प्रधानमंत्री माेदी के समर्थन में खड़े हैं. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री काे संबाेधित करते हुए लिखा, माेदी जी, इस देश से झूठ बाेलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही इस पद पर बने हुए हैं। उनके इन तीखे तेवराें ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव काे और बढ़ा दिया है.विवादित बयानाें और तीखे हमलाें के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे सीधे ताैर पर चुनाैती दे डाली है. उन्हाेंने पीएम माेदी काे इस गंभीर मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से खुली बहस करने के लिए ललकारा.
 
राहुल ने कहा, मैं आपकाे इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनाैती देता हूं्. काेई भी मंच हाे और समय काेई भी तय कर लीजिए. अगर हिम्मत है ताे आइए.
 
इसके साथ ही उन्हाेंने यह भी तंज कसा कि प्रधानमंत्री इस बहस में शामिल नहीं हाेंगे क्याेंकि वह सच्चाई से डरते हैं. राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हाे गई हैं.