बेंगलुरु, 3 नवंबर (वि.प्र.)
बेंगलुरु के पाॅश इलाके इंदिरानगर में दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है. यहां एक जूते और बैग की मरम्मत करने वाली दुकान में घुसकर एक सिरफिरे ने 23 वर्षीय महिला कर्मचारी काे बंधक बना लिया.
आराेपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए महिला के हाथाें काे फेवीक्विक से चिपका दिया, उसके गले पर चाकू रखा और करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र छीनकर फरार हाेने की काेशिश की. गनीमत यह रही कि स्थानीय लाेगाें और पुलिस की सूझबूझ से आराेपी काे दबाेच लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह घटना 31 अक्टूबर काे इंदिरानगर की व्यस्त 100 फीट राेड पर स्थित एक रिपेयरिंग शाॅप में हुई. सुबह करीब 11:45 बजे एक व्यक्ति हेलमेट और दस्ताने पहने हुए दुकान के भीतर दाखिल हुआ. वह सीधे रिसेप्शन काउंटर फांदकर अंदर पहुंचा और महिला काे डराने लगा.
उसने महिला से कहा काेई उसे मारने आ रहा है, इसलिए वह चुप रहे. जब पीड़िता ने स्थिति भांपते हुए दुकान मालिक काे फाेन मिलाने की काेशिश की, ताे आराेपी ने आक्रामक हाेते हुए उसे जबरन बैठा दिया. उसने महिला का मुंह दबाया व उसके गले तथा हाथाें पर चाकू से हमला कर दिया.
आराेपी ने डरा-धमकाकर महिला काे काबू में करने के बाद क्रूरता का सहारा लिया. उसने महिला के दाेनाें हाथाें पर फेवीक्विक डालकर उन्हें आपस में मजबूती से चिपका दिया ताकि वह विराेध न कर सके. फिर उसने एक कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया ताकि वह शाेर न मचा सके.