चेन्नई, 3 नवंबर (वार्ता)
बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी. इसके आगे और कमजाेर पड़ने की संभावना है. इस बीच, चेन्नई शहर और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के जिलाें में बारिश थम गई है. हालांकि, कुछ स्थानाें पर हल्की बारिश हुई. माैसम विभाग ने राज्य में 7 नवंबर तक रुक-रुककर बारिश हाेने का पूर्वानुमान जताया है. मुरासु बंगाल की खाड़ी में लगातार बने दूसरे चक्रवाती तूफान के रूप में सामने आया है.
भारत माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने राष्ट्रीय बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित था. यह पिछले छह घंटाें के दाैरान आठ किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा. तूफान ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच ओंगाेल के पास नेल्लाेर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट काे पार किया. इस दाैरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलाेमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झाेंकाें के साथ इसकी गति 120 किलाेमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम में स्थापित डाॅपलर माैसम रडार के माध्यम से तूफान पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस बीच, साेमवार रात और मंगलवार सुबह चेन्नई तथा आसपास के जिलाें में छिटपुट बारिश काे छाेड़कर वर्षा की गतिविधियाें में कमी आई है.
माैसम ठंडा बना हुआ है और आसमान में बादल छाए हुए हैं. माैसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के तट काे पार कर जाने के कारण राज्य के उत्तरी जिलाें में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हाेगी. इसके बाद इन क्षेत्राें में मध्यम बारिश हाेने की संभावना है. राज्य में 7 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. उत्तरी आंतरिक क्षेत्राें, कावेरी डेल्टा, दक्षिणी और दक्षिणी तटीय जिलाें में कहीं भारी ताे कहीं मध्यम बारिश हाेने की संभावना है.