श्री गजानन मित्र मंडल द्वारा झुग्गी-झोपड़ी के जरूरतमंद बच्चों को कपड़ों का वितरण

तुलसीबाग के व्यापारियों के सहयोग अभियान का 11वां वर्ष

    04-Nov-2026
Total Views |
 
dcfaf
  तुलसीबाग, 3 नवंबर (आ.प्र.)

 श्री गजानन मित्र मंडल ट्रस्ट (तुलसीबाग) की ओर से झुग्गी-झोपड़ी, बस्ती क्षेत्र के जरूरतमंद (वंचित) बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए. मंडल के अध्यक्ष सागर दहीभाते ने इस पहल की अगवानी की. तुलसीबाग के व्यापारियों, कर्मचारियों और गजानन परिवार के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कसबा के विधायक हेमंत रासने, पुणे पुलिस परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले, पुणे मनपा के अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त सोमनाथ बनकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के प्रचार विभाग प्रमुख अतुल अग्निहोत्री उपस्थित थे. गणमान्य अतिथियों के हाथों इन लड़के-लड़कियों को नए कपड़ों का वितरण किया गया. वर्ष 2016 में छोटे स्वरूप में शुरू हुए इस उपक्रम का इस वर्ष ग्यारहवां वर्ष है. इस उपक्रम के बच्चे बस्तियों और जरूरतमंद परिवारों से हैं. इनमें से कुछ बच्चों के माता या पिता नहीं हैं, तो कुछ बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का ही साया उठ चुका है. इन बच्चों द्वारा भी दिवाली आनंद से मनाई जाए और इन्हें अपनापन तथा संबल मिले.