नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में उतरते समय दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर

एक भारतीय की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक और पायलट गंभीर रूप से घायल

    04-Nov-2026
Total Views |
 
HelicopterCrash
काठमांडू, 3 नवंबर (वार्ता)
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह उतरने के प्रयास के दाैरान दाे हेलीकाॅप्टराें के बीच हुई भीषण टक्कर में एक भारतीय नागरिक की माैत हाे गई, जबकि भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के एक नागरिक और हेलीकाॅप्टर के पायलट घायल हाे गए.
 
‘काठमांडू पाेस्ट’ के अनुसार, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हादसे में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बालारामुडु (उम्र-47) के रूप में हुई है. वह चेन्नई के निवासी थे और फिशटेल एयर के हेलीकाॅप्टर में सवार थे. हादसे में घायल न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्णा पटेल और पायलटाें काे तत्काल बचाकर इलाज के लिए काठमांडू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे साेलुखुम्बु जिले के पेरिचे इलाके में एक हेलीपैड पर हुई.
पेरिचे पर्वताराेहियाें और ट्रेकर्स के लिए एक प्रमुख पड़ाव माना जाता है.
 
प्राधिकरण के बयान के अनुसार, एयर डायनेस्टी का एएस350 हेलीकाॅप्टर लुकला हवाई अड्डे से कार्गाे लेकर साेलुखुम्बु के हेलीपैड पर उतर रहा था.
 
इसी दाैरान फिशटेल एयर का एएस350 हेलीकाॅप्टर गाेराकशेप से दाे विदेशी यात्रियाें काे लेकर वहां पहुंच रहा था. प्रत्यक्षदर्शियाें के बयानाें और साेशल मीडिया पर प्रसारित वीडियाे के अनुसार, एयर डायनेस्टी का हेलीकाॅप्टर तेजी से नीचे उतर रहा था, तभी विपरीत दिशा से उतरने का प्रयास कर रहे फिशटेल एयर के हेलीकाॅप्टर से उसकी टक्कर हाे गई.