मनपा स्टाफ को 60 हजार, वरिष्ठ अधिकारियों को 3 लाख का बोनस

दीपावली होगी और भी मीठी कुल 70 करोड़ रुपये की राशि का वितरण, 7,600 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    04-Nov-2026
Total Views |
 
DiwaliBonus
पिंपरी, 3 नवंबर (आ.प्र.)
मनपा के अधिकारियाें और कर्मचारियाें की इस बार की दिवाली मीठी हाेने वाली है. मनपा में वर्ग एक से वर्ग-4 के कुल 7,600 अधिकारी और कर्मचारी हैं. उन्हें इस बार 70 कराेड़ रुपये का बाेनस दिया गया है. कर्मचारियाें काे कम से कम 60 हजार रुपये और वरिष्ठ अधिकारियाें काे अधिकतम तीन लाख रुपये बाेनस मिला है. मनपा में हर साल प्रथा के अनुसार 8.33% बाेनस और 25 हजार रुपये सानुग्रह अनुदान दिया जाता है. इस बार सानुग्रह अनुदान में 5000 की वृद्धि कर उस राशि काे 30 हजार रुपये कर दिया गया है. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें से लेकर वरिष्ठ अधिकारियाें तक बाेनस दिया जाता है. तदनुसार 68 कराेड़ 91 लाख रुपये के बाेनस का वितरण किया गया. आंगनवाड़ी सेविका, आशा वर्कर्स, घंटागाड़ी कर्मचारी, सफाई कामगार काे 30 हजार सानुग्रह अनुदान दिया जाता है.
 
वरिष्ठ अधिकारियाें काे तीन लाख रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें काे 60 हजार रुपये बाेनस मिलता है. एग्रीमेंट के तहत दिया जाता बाेनस कामगार आयुक्त की सूचना के अनुसार, मनपा और पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका कर्मचारी महासंघ के बीच करार हुआ है. पांच वर्षाें के लिए करारनामा किया जाता है. उसके अनुसार मनपा के सभी अधिकारियाें व कर्मचारियाें काे दिवाली बाेनस दिया जाता है.
 
इनकाे भी मिलता है बाेनस छह महीने से कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी, बालवाड़ी शिक्षिका, मनपा की प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी, मानधन पर कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी व वैद्यकीय अधिकारी, समूह संगठक, घंटे के आधार पर नियुक्त कर्मचारी, निलंबित अधिकारी व कर्मचारी और पिछले साल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियाें काे भी बाेनस दिया जाता है. पीएमपीएल के कर्मचारियाें काे भी मनपा की ओर से हिस्से के 40% प्रमाण में बाेनस दिया गया है.