शगुन चौक में भीषण आग में दो दुकानें जलकर खाक

फायर ब्रिगेड द्वारा त्वरित कार्रवाई करके आग पर काबू पाया गया; दो दमकल कर्मचारी जख्मी

    04-Nov-2026
Total Views |
 
Fire
पिंपरी, 3 नवंबर ( आ.प्र.)
पिंपरी के शगुन चाैक इलाके में एक मसाले की दुकान और एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई. आगजनी की यह घटना मंगलवार की (3 नवंबर) सुबह करीब 12:45 बजे हुई. आग बुझाते समय फायर ब्रिगेड़ के दाे दमकल कर्मचारी मामूली रूप से घायल हाे गए.
 
घायल हुए दमकलकर्मी के नाम प्रणय शिर्के और फायरमैन आदिल गाेड़े हैं. फायर ब्रिगेड के उपायुक्त वेंकटेश दुर्वास द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही मेन फायर स्टेशन के साथ नेहरूनगर, थेरगांव और रहाटणी फायर उपकेंद्राें से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई की वजह से आग काे दूसरी दुकानाें में फैलने से राेक दिया गया. शगुन चाैक में मयूर मसाला और पूजा साहित्य की दुकानाें में आग लगी थी. प्लान बनाकर पानी की बाैछार कर आग पर काबू पाया गया. घायल कर्मचारियाें काे इलाज के लिए वाईसीएम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.
 
इस ऑपरेशन के लिए उपायुक्त वेंकटेश दुर्वास के मार्गदर्शन में उपअग्निशामक अधिकारी गाैतम इंगवले,लीडिंग फायरमैन विजय घुगे, फायरमैन प्रणय शिर्के, फायरमैन आदिल गाेड़े के साथ-साथ विविध फायर स्टेशनाें के कर्मचारियाें ने मिलकर काम किया.