मेट्रो कनेक्टिविटी पुणे के विकास को गति देगी

21,800 करोड़ की प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा

    04-Nov-2026
Total Views |

PuneMetro 
पुणे, 3 नवंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मंगलवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 कराेड़ रुपये की लागत से पुणे मेट्राे प्राेजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दाैरान मान-हिंजवड़ी से शिवाजीनगर मेट्राे रूट के उद्घाटन और महामेट्राे के पुणे मेट्राे चरण-2 के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा कि युवा आकांक्षाओं के केंद्र के रूप में पुणे शहर अब आईटी, ऑटाेमाेबाईल्स, फार्मास्युटिकल्स, स्टार्टअप्स, नवीनता और उत्पादन के क्षेत्र में विकसित भारत की नई ऊर्जा प्रसारित कर रहा है. ऐसे में, यहां मजबूत हाे रही मेट्राे कनेक्टिविटी पुणे शहर के विकास काे नई गति देगी.
 
माेदी ने दस साल पहले पुणे मेट्राे के पहले चरण की नींव रखे जाने की याद दिलाई. उन्हाेंने कहा हिंजवड़ी से शिवाजीनगर काॅरिडाेर के उद्घाटन से एक बड़े आईटी हब काे बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि आज शुरू हुई नई लाइन शहर के पुराने और नए हिस्साें काे जाेड़ेगी. 2014 से देश भर में हाे रहे परिवर्तन का प्रतिबिंब महाराष्ट्र में भी दिखाई दे रहा है, यह रेखांकित करते हुए माेदी ने कहा पहले राज्य में केवल 10 से 11 किलाेमीटर लंबाई के मेट्राे मार्ग कार्यरत थे. अब लगभग 175 किलाेमीटर के मेट्राे मार्ग सेवा में आ चुके हैं. 2.5 लाख कराेड़ रुपये से अधिक के निवेश से 680 किलाेमीटर से अधिक लंबाई के मेट्राे मार्गाें का निर्माण चल रहा है. इससे राेजगार के अवसर निर्माण हाे रहे हैं.
 
इस समय राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री मनाेहर लाल (वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर माेहाेल, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, महापाैर मंजूषा नागपुरे, पिंपरी चिंचवड़ महापाैर रवि लांडगे, सांसद श्रीरंग बारणे उपस्थित थे. इस अवसर पर महाराष्ट्र मेट्राे रेल काॅर्पाे रेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के आयुक्त डाॅ. अभिजीत चाैधरी, अतिरिक्त महानगर आयुक्त के.
 
मंजुलक्ष्मी और पुणे आईटी सिटी मेट्राे रेल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सैनी उपस्थित थे. माेदी ने कहा किसी शहर की अब प्रतिस्पर्धात्मकता, जीवन स्तर कितना सुगम है, ऐसे मानदंडाें पर तुलना की जाती है. इन दाेनाें मानदंडाें पर मेट्राे नेटवर्क के कारण सकारात्मक परिणाम हाेता है, क्याेंकि मेट्राे के कारण यात्रा का समय भी बचता है. शहराें का समय बचा ताे नागरिक उत्पादकता बढ़ती है.
 
परिणामस्वरूप इससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था काे बढ़ावा मिलेगा. जब अर्थव्यवस्था विकसित हाेती है, ताे उसका लाभ गरीब और मध्यम वर्ग काे मिलता है. उन्हाेंने कहा 12 वर्षाें में, देश भर के 26 शहराें का मेट्राे का जाल 1,200 किमी तक फैल चुका है. उसमें राेज एक कराेड़ से अधिक यात्रियाें का परिवहन हाेता है. भारतीय मेट्राे नेटवर्क की गणना दुनिया के सर्वाे त्तम ऐसे पहले तीन मेट्राे जालाें में की जाती है. नए रूट की विशेषता बताते हुए माेदी ने कहा ये मेट्राे सेवाएं सार्वजनिक- निजी भागीदारी के माॅडल के माध्यम से विकसित की जा रही हैं.
 
प्रधानमंत्री ने कहा पिछले 12 वर्षाें में देश ने परिवहन के साधनाें के निर्माण के लिए अपनी ऊर्जा का उपयाेग किया है. अब आने वाले कुछ वर्षाें में इन कामाें के साथ ही देश के शहराें काे दुनिया के सर्वाे त्तम शहराें में से एक बनाने के लिए भी देश अपनी ऊर्जा और संसाधनाें काे खर्च करेगा. सैकड़ाें छाेटे शहराें का रूपांतरण विकास केंद्राें में करना आवश्यक है.
 
फरवरी में अर्बन चैलेंज फंड काे मंजूरी दी गई है. इसके अंतर्गत, केंद्र सरकार के एक लाख कराेड़ रुपये के आर्थिकी सहयाेग से शहरी क्षेत्र में लाखाें कराेड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया जाएगा.
 
माेदी ने कहा विश्व बैंक की ताजा रिपाेर्ट के अनुसार, केवल 10 से 12 वर्षाें की अवधि में 50 कराेड़ नागरिकाें काे अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में पिछले कुछ वर्षाें में बड़े पैमाने पर जलसंधारण के काम हुए हैं.