नई दिल्ली, 3 नवंबर (वि.प्र.)
शेयर बाजार में मंगलवार काे भी हरियाली रही. सेंसेक्स और निफ्टी दाेनाें ही बढत के साथ खुले. सेंसेक्स ने खुलते ही दाैड लगानी शुरू कर दी. शाम काे सेंसेक्स1225 अंकाें की उछाल के साथ 76917 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 370 अंक चढ़कर 23810 पर क्लाेज हुआ.
साेमवार, 2 नवंबर काे स्टाॅक मार्केट में जाेरदार तेजी आई थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर में आई करीब 12 फीसदी की तेजी के दम पर बाजार सरपट दाैड़ा था. मंगलवार कच्चे तेल के दाम गिरने ने सहारा दिया है. हालांकि, ईरान के केश्म द्विप पर अमेरिकी हमले की खबर से क्रूड की कीमताें में फिर तेजी नजर आ रही है.
ब्रेंट क्रूड फिलहाल 105 डाॅलर प्रति बैरल के पास काराेबार कर रहा है. मंगलवार काे शुरुआती काराेबार में इंटरग्लाेब एविएशन के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही. 2.91% की बढ़त के साथ यह 5,063 रुपये पर पहुंच गया.
श्रीराम फाइनेंस का शेयर 2.35% की तेजी के साथ 883.65 रुपये पर काराेबार कर रहा है. एशियन पेंट्स में 1.75% की बढ़त आई है और इसका भाव 2,385.40 रुपये हाे गया है. टाटा कंज्यूमर प्राेडक्ट्स का शेयर 1.66% ताे एचडीएफसी बैंक के शेयर में 1.57% की तेजी आई है.
शुरुआती काराेबार में ूमंगलवार काे निफ्टी ऋचउॠ में सबसे ज्यादा तेजी आई है. 1.43% की तेजी के साथ यह सेक्टाेरल इंडेक्स 44,601.35 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी कैपिटल मार्केट में 1%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.89% और निफ्टी खढ में 0.85% की तेजी आई है.
निफ्टी एमएनसी 0.73% चढकर काराेबार कर रहा है ताे निफ्टी रियल्टी 0.64% तेजी लिए हुए है. बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी तेजी देखने काे मिल रही है. कुछ सेक्टरल इंडेक्स में गिरावट भी दर्ज की गई. निफ्टी हेल्थकेयर 0.54% फिसलकर 16,390.85 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी फार्मा में 0.52% की गिरावट आई है.