बिहार के डीजी कुंदन कृष्णन के पास 100 करोड़ की संपत्ति

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने लगाया गंभीर आरोप: स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

    04-Nov-2026
Total Views |

Bihar 
पटना, 3 नवंबर (वि.प्र.)
बिहार की राजनीति में पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था काे लेकर हड़कंप मच गया है. बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार पुलिस के डीजी कुंदन कृष्णन पर आय से अधिक संपत्ति और जमीनाें के अवैध लेन-देन के गंभीर आराेप लगाए हैं. मंगलवार, 3 नवंबर काे एक पत्रकारवार्ता के दाैरान सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी से इस पूरे मामले की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की पुरजाेर मांग की है.
 
यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब डीजी कुंदन कृष्णन ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और सांसद के बयानाें काे लेकर सुधाकर सिंह काे 5 कराेड़ रुपये का मानहानि नाेटिस भेजकर सार्वजनिक माफी की मांग की थी. सांसद ने माफी मांगने से साफ इनकार करते हुए मुख्यमंत्री काे पत्र लिखा और सवाल उठाया कि क्या किसी अधिकारी काे ऐसा कानूनी नाेटिस भेजने से पहले सरकार की पूर्व अनुमति मिली थी? इस पर संज्ञान लेते हुए सीएम सम्राट चाैधरी ने नाेटिस की जांच के आदेश दे दिए हैं.
 
कराेड़ाें की संपत्ति और बेनामी जमीनाें का दावा सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार भूमि पाेर्टल और वार्षिक संपत्ति विवरण का हवाला देते हुए दावा किया कि कुंदन कृष्णन और उनके परिवार के पास 100 कराेड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियां हैं. घाेषित संपत्तियाें में नालंदा के बिंद व दरियापुर की कृषि भूमि, पटना के नाला राेड का मकान और गुरुग्राम का फ्लैट शामिल हैं. जबकि, पटना के ट्रांसपाेर्ट नगर स्थित 14.06 डिसमिल जमीन (बाजार मूल्य लगभग 7 कराेड़ रुपये)का जिक्र सरकारी संपत्ति विवरण में नहीं है. पटना के बैरिया और सिमली मुरारपुर में पत्नी डाॅ. मल्लिका सिंह के नाम पर जमीन तथा कैमूर में कई भूखंडाें की खरीद पर सवाल उठाए गए हैं. सांसद ने स्पष्ट किया कि 5 कराेड़ का नाेटिस उन्हें चुप नहीं करा सकता.