वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता चेक ओपन

    04-Nov-2026
Total Views |
 
Sports
ब्रनाे, 3 नवंबर (वार्ता)
भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रनाे में आयाेजित चेक ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता. चाैथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने पीएसए काॅपर-लेवल स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में स्काॅटलैंड के टाॅप सीड ग्रेग लाेबन काे 3-1 (13-11, 11-5, 8-11, 11-7) से हराया. दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी, 28 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने पहले गेम में 10-6 से पिछड़ने के बाद चार गेम पाॅइंट बचाए और अंततः 13- 11 से जीत हासिल की. सेंथिलकुमार ने इसी लय काे दूसरे गेम में भी बरकरार रखा और 2-0 की बढ़त बना ली. दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी लाेबन ने तीसरा गेम जीतकर वापसी की काेशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने चाैथा गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
 
यह जीत सेंथिलकुमार का 12वां पीएसए स्क्वैश टूर खिताब और उनका दूसरा काॅपर-लेवल खिताब है. उन्हाेंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन में अपना पहला काॅपरलेवल खिताब जीता था. चेक ओपन में सेंथिलकुमार काे पहले राउंड में बाय (सीधे अगले राउंड में प्रवेश) मिला था.
 
इसके बाद उन्हाेंने दूसरे राउंड में ब्राजील के डिएगाे गाेब्बी काे 3-0 (11-4, 11-7, 11-2) से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की.इसके बाद उन्हाेंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के आठवीं वरीयता प्राप्त जेरेमियास अजाना काे 3-0 (11-3, 11-8, 11-7) से हराया.