अब 6 साल तक देश सेवा कर सकेंगे अग्निवीर

केंद्रीय कैबिनेट ने दी एक्सटेंशन को मंजूरी पहले था 4 साल का कार्यकाल

    05-Nov-2026
Total Views |

Agniveer 
नई दिल्ली, 4 नवंबर (वि.प्र.)
केंद्र सरकार ने अग्निपथ याेजना के तहत भारतीय सेना, वायुसेना और नाैसेना में सेवा दे रहे जवानाें काे बड़ी राहत दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीराें के सेवा कार्यकाल काे 2 साल और बढ़ाने के प्रस्ताव काे हरी झंडी दे दी है. इस फैसले के बाद अब अग्निवीर 4 साल के बजाय कुल 6 साल तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है.
 
अब 4 साल की प्राथमिक सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीराें काे 2 साल का अतिरिक्त सेवा विकल्प मिलेगा. 4 साल पूरा हाेने पर 25% अग्निवीराें काे पहले की तरह नियमित सैनिक (15 साल की सेवा) के रूप में सेना में शामिल किया जाएगा. बाकी बचे 75% अग्निवीराें काे 2 साल का अतिरिक्त कार्यकाल देने की सिफारिश तीनाें सेनाओं ने की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है. 6 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जाे अग्निवीर आगे सेवा देना चाहेंगे, उन्हें एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया से गुजरना हाेगा. अतिरिक्त सेवा का मतलब स्थायी नाैकरी की गारंटी नहीं है. यह फैसला सही समय पर आया है, क्याेंकि मध्य नवंबर से तीनाें सेनाएं अपने पहले बैच के लगभग 18,300 अग्निवीराें (कुल 24,400 में से 75%) काे सेवामुक्त करने की तैयारी में थीं. तीनाें सेनाओं (थल सेना, वायुसेना व नाैसेना) ने अग्निवीराें के प्रदर्शन पर संताेष जताया था.