बच्चों की कल्पनाशीलता को मिली नई उड़ान !

निःशुल्क आकाश कंदील कार्यशाला के जरिये बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन

    05-Nov-2026
Total Views |
 
fsdrd
पुणे, 4 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को अवसर देना, उनमें रचनात्मकता विकसित करना और नई पीढ़ी को पारंपरिक हस्तकला से परिचित कराने के उद्देश्य से कै. इंदिरा गांधी प्राथमिक विद्यालय, औंध और छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान, बोपोड़ी में निःशुल्क आकाश कंदील निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया. नगरसेवक सनी विनायक निम्हण की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. कार्यशाला में प्रशिक्षक चारुदत्त वाईड़कर ने आकाश कंदील बनाने का डेमो दिखाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया. विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक आकाश कंदील तैयार किए और हस्तकला का आनंद लिया. इस कार्यशाला के पीछे सामाजिक दृष्टिकोण यह था कि आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना हर बच्चा ऐसे उपक्रमों में भाग ले सके और प्रत्यक्ष रूप से नई कुशलताएं सीख सके. इस अवसर पर नगरसेवक सनी विनायक निम्हण ने कहा, हर बच्चे में कोई न कोई अलग कौशल और प्रतिभा छिपी होती है. जरूरत केवल उसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है. आर्थिक स्थिति या अन्य किसी भी तरह की सीमाओं के कारण बच्चों की कल्पनाशीलता में बाधा नहीं आनी चाहिए. इसी उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क उपक्रमों का आयोजन करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है. बच्चों के हाथों को कौशल, विचारों को दिशा और सपनों को ताकत देना ही हमारे उपक्रमों का वास्तविक उद्देश्य है. आज के बच्चों में कल के सक्षम समाज का निर्माण करने की ताकत है. इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर हमारा विशेष जोर रहेगा.