दगडूसेठ गणपति ट्रस्ट का कात्रज में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा केंद्र शुरु

जय गणेश रुग्णसेवा अभियान के तहत यह तीसरा केंद्र खुला प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सेवा

    05-Nov-2026
Total Views |
 
DagdushethGanpatiTrust
कात्रज, 4 नवंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्ण युग तरुण मंडल ने जय गणेश रुग्णसेवा अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा का अपना उपक्रम निरंतर जारी रखा है. इसी अभियान का विस्तार करते हुए आंबेगांव खुर्द (कात्रज) में तीसरा मुफ्त स्वास्थ्य सेवा केंद्र शुरू किया गया है. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, काेषाध्यक्ष सुनील रासने समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस केंद्र में विशेषज्ञ डाॅक्टराें के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी. ट्रस्ट के चिकित्सा विभाग प्रमुख राजेंद्र परदेशी और उनके सहयाेगियाें ने इसका नियाेजन किया है.
 
ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने बताया कि इस केंद्र में मुफ्त नेत्र जांच, माेतियाबिंद की सर्जरी, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, जनरल ओपीडी, दवाइयां और ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध हाेगी. साथ ही, सुनने की क्षमता की जांच और श्रवण यंत्र का वितरण, कृत्रिम अंग और चिकित्सा उपकरणाें का वितरण, फिजियाेथेरेपी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर उपचार और टीकाकरण जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके लिए पुणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयाेग प्राप्त हुआ है. यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा और हर रविवार काे बंद रहेगा.