ऑकलैंड वनडे में भारत की एकतरफा जीत, गेंदबाजों का कमाल

अर्शदीप-4, गुरनूर बरार-3 और अंशुल कंबाज ने 2 विकेट झटके: विराट कोहली का 80वां अर्धशतक

    05-Nov-2026
Total Views |

Cricket 
ऑकलैंड, 4 नवंबर (वि.प्र.)
ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड काे 5 मैंचाें की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम की जीत के रनचेज में हीराे विराट काेहली रहे, जिन्हाेंने अपना 80वां अर्धशतक जड़ा.
 
वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बरार ने 3 विकेट और अंशुल कंबाेज ने 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड काे महज 185 रनाें पर समेट दिया.अंशुल कंबाेज काे उनकी कंजूसी भरी गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.
 
कंबाेज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. इस मुकाबले में बारिश ने कई बार व्यवधान डाला, इस वजह से भारतीय टीम काे ऊङड नियम के तहत 143 रनाें (32 ओवर्स) का टारगेट मिला था. जिसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 56 गेंद शेष रहते हुए 22.4 ओवर्स में हासिल कर लिया. अब सीरीज का अगला मैच शनिवार (7 नवंबर) काे वेलिंग्टन मे हाेगा. ध्यान रहे विराट काेहली की यह पारी उनके जन्मदनि (5 नवंबर ) से ठीक एक दिन पहले आई.
 
इसी बीच शुभमन गिल और विराट काेहली के बीच 113 रनाें की पार्टनरशिप हुई, लेकिन जब शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर टाॅम लाथम काे कैच थमा बैठे. वहीं विराट काेहली (74, 51 गेंद) रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए, उनकी पारी में 13 चाैके और 1 छक्का रहा. वहीं भारतीय टीम जब जीत के मुहाने पर खड़ी थी ताे अक्षर पटेल (0), श्रेयस अय्यर (15), डफी की गेंदाें पर आउट हुए. नमन धीर (5) और केएल राहुल (3) नाबाद लाैटे. वैसे भारतीय टीम काे टारगेट186 रनाें का मिला था; लेकिन पहली बार जब बारिश रुकी ताे भारतीय टीम का टारगेट 40 ओवर में 167 रन बनाने थे, इसके बाद एक बार फिर बारिश हुई. जिसके बाद ऊङड नियम के तहत भारत का संशाेधित लक्ष्य 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कहीं भी भारतीय गेंदबाजी के सामने ठहर नहीं सकी और 40.2 ओवर्स में 185 रनाें पर सीमट गई.