आंध्र प्रदेश में 'मुरासु' तूफान का कहर

35 ट्रेनें रद्द : 12 हजार प्रभावित लोगों राहत शिविरों में पहुंचाया

    05-Nov-2026
Total Views |
 
AndhraPradesh
नई दिल्ली, 4 नवंबर (वार्ता/वि.प्र.)
देश भर में माैसम के अलग-अलग रूप देखने काे मिल रहे हैं. एक तरफ जहां दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान तबाही मचा रहा है, वहीं उत्तर भारत में ठंड, काेहरे और प्रदूषण ने दस्तक दे दी है. आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ममुरासुफ ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है.
 
तूफान की वजह से 2 लाेगाें की माैत हाे चुकी है और 52 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें तबाह हाे गई हैं. प्रारंभिक अनुमानाें के अनुसार, राज्य काे लगभग 344 कराेड़ का वित्तीय नुकसान हुआ है. एहतियातन 35 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. प्रशासन ने 12,230 लाेगाें काे सुरक्षित राहत शिविराें में पहुंचाया है। तटीय शहर काकीनाड़ा समेत कई निचले इलाकाें में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 605 के बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. इंडिया गेट के आसपास ए्नयूआई 414 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटाें में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद और बिजनाैर सहित 10 से अधिक जिलाें में घना काेहरा छाया रहा.