'स्कूलों में शून्य कचरा' अभियान एक प्रायोगिक कार्यक्रम : डॉ. विजय सूर्यवंशी

    05-Nov-2026
Total Views |

PCMC 
पिंपरी, 4 नवंबर (आ.प्र.)
शून्य कचरा संकल्पना का अर्थ है कि जिस स्थान पर कचरा उत्पन्न हाेता है, उसी स्थान पर उसका उचित प्रबंधन कर उस परिसर से कचरा बाहर न जाए, ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना. स्कूलाें में उत्पन्न हाेने वाले कचरे का प्रबंधन स्कूल में ही करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘स्वच्छ, सुंदर, शून्य कचरा स्कूल’ उपक्रम आगे शून्य कचरा प्रभाग से लेकर पूरे शहर काे शून्य कचरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हाेगा, ऐसा विश्वास मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने व्यक्त किया. मनपा के थेरगांव स्थित यशवंतराव चव्हाण प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ, सुंदर, शून्य कचरा स्कूल प्राेजेक्ट का उद्घाटन आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी के हाथाें संपन्न हुआ.