मनपा के ठेकेदार द्वारा व्यापारी से मारपीट

पिंपरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

    05-Nov-2026
Total Views |

PCMC 
पिंपरी, 4 नवंबर (आ.प्र.)
मनपा स्वीमिंग पूल में प्रवेश करने पर एक व्यापारी काे पूल के ठेकेदार ने फायटर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मारपीट की यह घटना 3 नवंबर काे सुबह 7:15 बजे से 7:30 बजे के बीच पिंपरी गांव के वाघेरे स्वीमिंग पूल में घटी. जयप्रकाश हरीश वासवानी (उम्र-48 वर्ष, निवासी तपाेवन मंदिर राेड,पिंपरी) ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जयनाथ फड़तारे, अक्षय भाेकरे (दाेनाें पुणे निवासी) और स्वीमिंग पूल के दाे कर्मचारियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
 
जब शिकायतकर्ता हमेशा की तरह तैरने के लिए वाघेरे स्वीमिंग पूल पर गया, ताे आराेपी जयनाथ फड़तारे ने उसे गाली दी और एक पुराने विवाद काे लेकर धमकी देते हुए कहा, यह मेरा स्वीमिंग पूल है, यह मेरा टेंडर है. जब शिकायतकर्ता पूल के मुख्य द्वार से बाहर निकल रहा था, ताे आराेपी जयनाथ का गला पकड़कर उसे लाताें से पीटा.
 
उसने फायटर काे हाथ में पकड़े हुए शिकायतकर्ता की कमर के बाईं ओर, पसली के दाईं ओर, छाती और दाेनाें हाथाें पर भी चाेटें पहुंचाईं. पिंपरी पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने मनपा के स्वीमिंग पूल में व्यापारियाें की सुरक्षा काे लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह उठ रहा है कि ठेकेदार काे स्वीमिंग पूल में आते समय एक गुंडे काे साथ लाने की क्या ज़रूरत है. व्यापारी मांग कर रहे हैं कि इस तरह के गुंडे जैसे ठेकेदार की जांच की जाए.