संगरूर, 4 नवंबर (वि.प्र.)
लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब के संगरूर में आयाेजित इंसाफ रैली के ज़रिए 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावाें का आधिकारिक शंखनाद कर दिया है. रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे सीधे आमने-सामने डिबेट की चुनाैती दी, ताे वहीं राज्य में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था काे लेकर केंद्र व पंजाब सरकार पर तीखे हमले बाेले. राहुल गांधी ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी उनसे आमने-सामने बैठकर बहस करने से बचते हैं.
राहुल ने कहा यदि प्रधानमंत्री मेरे साथ डिबेट करें, जज काेई भी हाे, चाहे वे माेहन भागवत काे ही बुला लें. बस 5 मिनट बहस कर लें, मैं साबित कर दूंगा कि उनकी नीतियां देश के हिताें के खिलाफ हैं.
राहुल गांधी ने आराेप लगाया कि पीएम माेदी उन्हें देशद्राेही कहते हैं. अगर 5 मिनट की बहस हाे जाए ताे छठे मिनट में साफ हाे जाएगा कि असली देशद्राेही काैन है.
उन्हाेंने कहा जब वे संसद में बाेलते हैं ताे उनका माइक बंद कर दिया जाता है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि प्रधानमंत्री काे अमेरिकी राष्ट्रपति नियंत्रित करते हैं और माेदी ने महज पांच मिनट में अमेरिका के साथ एक ऐसी डील पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसने भारत के किसानाें व छाेटे उद्याेगपतियाें के भविष्य काे दांव पर लगा दिया.
भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला काे याद किया और मंच पर माैजूद उनके पिता बलकाैर सिंह काे अपने पास बुलाया. राहुल गांधी ने कहा जब वे मूसेवाला के घर गए थे, तब बलकाैर सिंह ने कहा था कि माता-पिता की माैत का दुख ताे हाेता है, लेकिन जिस पिता काे अपने जवान बेटे का शव देखना पड़े, उससे बड़ा दर्द दुनिया में काेई नहीं है. राहुल ने चिंता जताते हुए कहा मूसेवाला की दिनदहाड़े काली एसयूवी में गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी और आज वही हिंसक साेच पंजाब के काेने-काेने में फैल चुकी है. राज्य के हालाताें पर चिंता व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा आज पंजाब में हर तरफ से टैलेंटेड नाैजवानाें काे डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी हत्याएं हाे रही हैं. उन्हाेंने कहा कि अगर पंजाब में शिक्षा, राेजगार और उद्याेग नहीं हाेंगे, ताे स्वाभाविक रूप से नशा बढ़ेगा और कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी. चिट्टा, मेडिकल नशा और ड्रग्स आज राज्य के सबसे बड़े मुद्दे हैं.
उन्हाेंने आम आदमी पार्टी की सरकार से सवाल किया कि वे बताएं कि पंजाब से नशा खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने रैली के दाैरान कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब पूरी तरह से जंगलराज और पुलिस स्टेट में तब्दील हाे चुका है. उन्हाेंने कहा कि मंडियाें में 25 प्रतिशत धान लावारिस पड़ा है और खरीद एजेंसियाें ने काम बंद कर दिया है. इसके साथ ही उन्हाेंने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमाेहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान न दिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आज किसान से लेकर छाेटा व्यापारी तक पूरी तरह से परेशान है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा जनता का समर्थन और जमीनी कार्यकर्ताओं का हाैसला ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर बड़ी-बड़ी ताकताें काे झुकाया जा सकता है. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जाे साधारण पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं काे बड़े अवसर देती है.