‌‘सूर्यदत्त‌’ के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता

संतोषी चौधरी ने तृतीय तथा आंचल त्रिपाठी ने प्राप्त किया चौथा स्थान

    05-Nov-2026
Total Views |
 
fdf
बावधन, 4 नवंबर (आ.प्र.)
 सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हेल्थकेयर एंड रिसर्च के विद्यार्थियों ने जोनल स्तर की ‌‘अविष्कार 2027‌’ प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के कुल 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, इनमें संतोषी चौधरी ने प्योर साइंसेस विभाग में तृतीय स्थान, जबकि आंचल त्रिपाठी ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. जोनल स्तर की ‌‘अविष्कार 2027‌’ प्रतियोगिता का आयोजन समर्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मे सी, बेल्हे में किया गया था. संतोषी चौधरी को डॉ. वैशाली परदेशी का तथा आंचल त्रिपाठी को भाग्यश्री पवार का मार्गदर्शन मिला. प्रतियोगिता में सहभागिता का समन्वय मुख्य समन्वयक डॉ. सारिका झांबड ने किया. इस उपलब्धि पर सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रो.डॉ. संजय बी. चोरडिया ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा, विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग समाजोपयोगी अनुसंधान के लिए करें, यही हमारा निरंतर प्रयास है. अविष्कार जैसे मंच पर विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है. विद्यार्थियों की इस अनुसंधान प्रवृत्ति को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाएगा. संस्थान की उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया और सह-उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा ने भी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए आगामी अनुसंधान कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं.