निगड़ी, 4 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
भारतीय संस्कृति में त्यौहार और विवाह केवल उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को संवारने, खुशियां बांटने और जीवनभर की खूबसूरत यादें संजोने के खास अवसर होते हैं. इन्हीं यादगार पलों में आभूषणों का अपना एक विशेष स्थान है. त्यौहारों की रौनक, शादियों की तैयारियां, हर खास पल को संवारने के लिए सत्यम ज्वेलर्स है. सगाई से लेकर शादी और रिसेप्शन तक, हर खूबसूरत लम्हे को यादगार बनाने के लिए सत्यम ज्वेलर्स ने पारंपरिक, राजसी और आधुनिक ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन पेश किया है, क्योंकि गहने केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं, अपनों के प्यार और भावनाओं की अनमोल निशानी होते हैं.
दीपावली की जगमगाहट, घरों में उत्सव का उल्लास और इसी बीच शादियों की तैयारियों का उत्साह भी है. दीवाली की खरीदारी के साथ, शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. शादी की तारीख भले ही कुछ महीनों बाद हो, लेकिन उसकी तैयारियां बहुत पहले शुरू हो जाती हैं. खासकर दुल्हन के गहनों का चुनाव पूरे परिवार के लिए बेहद खास होता है. मां चाहती हैं कि बेटी के गहनों में परंपराओं की सुंदरता झलके. दादी को पुराने जमाने की बारीक कारीगरी पसंद आती है तो वहीं आज की दुल्हन चाहती है कुछ ऐसा, जो उसकी पसंद, खूबसूरती और व्यक्तित्व को एक अलग पहचान दे. इन सभी पसंदों को एक ही जगह खूबसूरत विकल्पों में समेटता है, सत्यम ज्वेलर्स का आकर्षक और विविध ज्वेलरी कलेक्शन. भारतीय आभूषणों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी विविधता है. हर शैली की अपनी विरासत, अपनी पहचान और अपना अनूठा आकर्षण होता है. पीढ़ियों पुरानी कलात्मक परंपराओं की खूबसूरती समेटे हेरिटेज कलेक्शन हो या राजघरानों की भव्यता और शाही अंदाज से प्रेरित राजवाड़ी कलेक्शन, हर आभूषण अपने आप में एक अनूठी पहचान रखता है.इसके साथ ही दक्षिण भारतीय मंदिरों की कलात्मक विरासत से प्रेरित टेंपल ज्वेलरी, आकर्षक पोलकी और जड़ाऊ ज्वेलरी, पारंपरिक नक्काशी वाला एंटीक कलेक्शन तथा कलकत्ती कारीगरी के बारीक डिजाइधस भी विशेष आकर्षण हैं. सत्यम ज्वेलर्स की पहचान केवल खूबसूरत डिजाइधस और विविध कलेक्शन्स से नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ बने आत्मीय रिश्तों से भी है. हर ग्राहक की पसंद को समझना, उनकी जशरतों के अनुसार सही आभूषण चुनने में सहयोग करना और खरीदारी के हर अनुभव को सुखद बनाना, सत्यम ज्वेलर्स की ग्राहक सेवा का महत्वपूर्ण पहलू है.
सगाई हेतु खूबसूरत गहने
शादी केवल एक दिन का समारोह नहीं, बल्कि कई खूबसूरत रस्मों और यादगार पलों का उत्सव बन चुकी है. सगाई के लिए खूबसूरत कपल रिंग्स और नाजुक डायमंड ज्वेलरी, हल्दी की रस्म के लिए हल्के आभूषण, संगीत समारोह के लिए मॉडर्न डिजाइधस और विवाह के मुख्य अवसर के लिए पारंपरिक एवं राजसी गहने, हर रस्म का अपना एक खास अंदाज होता है. वहीं रिसेप्शन के लिए आकर्षक पोलकी सेट्स, एलिगेंट डायमंड नेकलेस और स्टेटमेंट ज्वेलरी इस यादगार शाम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इतना ही नहीं, दूल्हा-दुल्हन के आभूषणों से लेकर माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की ज्वेलरी तक, सत्यम ज्वेलर्स में शादी की खरीदारी पूरे परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बन जाती है.
आपकी पसंद के आभूषण सत्यम ज्वेलर्स के निदेशकों ने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा है कि तो फिर शादी की खरीदारी के लिए आखिरी समय का इंतजार क्यों? अपने परिवार के साथ सत्यम ज्वेलर्स आइए और अपने पसंदीदा आभूषण चुनिए तथा इस खास अवसर का लाभ उठाने अपील की है. शादी के गहने जीवन में बार-बार नहीं चुने जाते, इसलिए उनका चुनाव जल्दबाजी में नहीं, बल्कि परिवार के साथ खूबसूरत डिजाइधस देखकर, हर विकल्प को समझकर और पूरे आनंद के साथ होना चाहिए. तो इस उत्सव के अवसर पर अपनी आने वाली शादी की तैयारियों का शुभारंभ करने निगड़ी के कृष्णानगर स्थित सत्यम ज्वेलर्स के और चाकण स्थित शोरूम्स में विजिट करने को कहा है.