अग्रशक्ति सामाजिक मंच द्वारा कन्या पूजन का सफल आयोजन

    05-Nov-2026
Total Views |

vDASGF
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अग्रशक्ति सामाजिक मंच (रजि.) द्वारा कन्या पूजन एवं रास गरबा का सफल आयोजन महिला अध्यक्षा शोभा बी अग्रवाल के नेतृत्व में अजंता पार्टी हॉल गोरेगांव में आयोजित किया गया. इसमें 51 कन्याओं का विधि पूर्वक सम्मान करके उपयोग में आने वाली वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट किया गया. शोभा अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन एवं तत्पश्चात रास गरबे का हर्षोल्लास के साथ आयोजन विशाल पैमाने पर किया गया. संस्था की मंत्री निशा जैन एवं पारुल अग्रवाल ने महिलाओं द्वारा उत्साह एवं मनोरंजन द्वारा प्रस्तुत नृत्य के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट किया. कोषाध्यक्ष शशि अग्रवाल ने सभी का हृदय पूर्वक धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हुआ्‌‍.