वाशिंगटन, 4 नवंबर (वार्ता/वि.प्र.)
अमेरिका में हुए 2026 के मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावाें के आए शुरुआती और रुझान भरे नतीजाें ने राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप और उनकी सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.
चुनावी मतगणना के दाैरान विपक्षी डेमाेक्रेटिक पार्टी कई प्रमुख राज्याें और रिपब्लिकन गढ़ाें में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है.
इन चुनावाें में उलटफेर टेक्सास और ओहायाे जैसे पारंपरिक रिपब्लिकन राज्याें में हुए राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर चुनाव परिणामाें काे स्वीकार करने की बात कही है. एक समाचारपत्र काे दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा वे इन नतीजाें काे स्वीकार करते हैं और आने वाले समय में डेमाेक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने काे तैयार हैं.
रिपब्लिकन पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास में डेमाेक्रेटिक पार्टी ने इतिहास रच दिया है. सीनेट चुनाव में डेमाेक्रेट जेम्स टालारिकाे ने रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन काे हराकर 38 साल बाद पार्टी काे सीनेट सीट दिलाई. वहीं, गवर्नर पद के मुकाबले में डेमाेक्रेट जीना हिनाेजाेसा ने माैजूदा रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबाॅट काे मात देकर 1990 के बाद पहली बार राज्य में डेमाेक्रेटिक गवर्नर का परचम लहराया.
ओहायाे के गवर्नर चुनाव में डेमाेक्रेटिक उम्मीदवार और स्वास्थ्य विभाग की पूर्व निदेशक डाॅ. एमी एक्टन ने डाेनाल्ड ट्रंप के करीबी व भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी काे हरा दिया. इस जीत के साथ एमी एक्टन ओहायाे की पहली महिला गवर्नर बनेंगी और राज्य में 20 साल बाद डेमाेक्रेटिक पार्टी की सत्ता में वापसी हाेगी.
अमेरिकी सीनेट पर नियंत्रण हासिल करने की लड़ाई में डेमाेक्रेटिक पार्टी ने सफलता दर्ज की है. नाॅर्थ कैराेलिना में राज्य के पूर्व गवर्नर और डेमाेक्रेटिक उम्मीदवार राॅय कूपर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइकल व्हाटली काे हराकर सीनेट सीट अपने नाम की. इस जीत काे चुनाव का पहला ऐसा नतीजा माना जा रहा है जहां डेमाेक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी से सीट छीनी है.