रईसजादे ने 6 कराेड़ की लैंबाेर्गिनी कार से चार लाेगाें काे घायल किया

    10-Feb-2026
Total Views |
 
 

accident 
कानपुर में वीआईपी राेड पर रविवार दाेपहर तंबाकू काराेबारी के बेटे ने अपनी 6 कराेड़ रुपये की लैंबाेर्गिनी कार से फर्राटा भरते समय ऑटाे और बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद कार खुद भी बेकाबू हाेकर फुटपाथ पर चढ़ गई. कार की चपेट में आने से वाहन सवाराें समेत चार लाेग घायल हाे गए.लाेगाें ने कार काे घेर लिया, तभी लैंबाेर्गिनी के पीछे चल रही कार से आए बाउंसराें ने लाेगाें काे धक्कामुक्की कर हटाया। कार का शीशा ताेड़कर चालक काे बाहर निकाला. आराेप है कि बाउंसराें ने कार चलाने वाले युवक काे वहां से भगा दिया.इस घटना के बाद पूरे इलाके में काेहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्वालटाेली थाना प्रभारी माैके पर पहुंच गए. फिलहाल कार में माैजूद एक व्यक्ति काे हिरासत में लिया गया है.