पेट्राेलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साेमवार काे राज्य सभा में बताया कि सरकार देश की ऊर्जा जरूरताें के लिए आपूर्ति काे पर्याप्त, भराेसेमंद और उचित लागत पर बनाए रखने की नीति काे आगे बढ़ा रहा है और भारत अपनी जरूरत का 10 प्रतिशत रसाेईं गैस अमेरिका से खरीदेगा.पुरी ने सदन में प्रश्नकाल के दाैरान अपने मंत्रालय से जुड़े अनुपूरक प्रश्नाें के जवाब में यह भी बताया कि इस समय देश में कुल 26 कराेड़ टन की पेट्राेलियम शाेधन क्षमता है जाे आगे चल कर 40 कराेड़ टन तक पहुंच जाएगी. उन्हाेंने कहा कि भारत तेल शाेधन के क्षेत्र में चाैथी बड़ी क्षमता वाले देश के रूप में आगे और मजबूत स्थिति में हाेगा.
पुरी ने एक प्रश्न के उत्तर के दाैरान कहा देश की जरूरत की 10 प्रतिशत रसाेईं गैस (एलपीजी) अमेरिका से आयात करने का करार किया गया है जबकि भारत पेट्राेलियम पदार्थाें के क्षेत्र में पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है. उन्हाेंने कहा कि भारत में एलपीजी कनेक्शन की संख्या 2024 में 14 कराेड़ के आस पास भी जाे अब 33 कराेड़ तक पहुंच गयी है.पुरी ने गुजरात क्षेत्र में निकलने वाले कच्चे तेल के शाेधन के लिए पाटन के आस पास नयी रिफाइनरी लगाने के सुझाव के बारे में कहा कि भारत में तेल-शाेधन कारखानाें का क्षेत्र के हिसाब से प्रसार बहुत संतुलित है.