चि. सौ. कां. गायत्री - चि. अनिश
बिबवेवाड़ी, 9 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री सुनील कांतिलाल पालेशा व श्रीमती हर्षा के सुपुत्र चि. अनिश का शुभविवाह प्रतिष्ठित श्री योगेश अर्नालकर व श्रीमती लीना की सुपुत्री चि. सौ. कां. गायत्री के साथ शनिवार, 7 फरवरी को कल्याणीनगर स्थित होटल हयात में सम्पन्न हुआ. इस निमित्त रविवार, 8 फरवरी की शाम को बिबवेवाड़ी-कोंढवा में स्थित जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेन्शन सेंटर में स्वागतसम ारोह का आयोजन किया गया था. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार, रियल इस्टेट व सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्यों के अलावा लायंस क्लब ऑफ पुणे- गणेशखिंड परिवार के सदस्य उपस्थित थे.