चांदी की कीमताें में 14,800 का उछाल, साेना 3000 रुपये महंगा

    10-Feb-2026
Total Views |
 
 

gold 
बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद साेमवार काे साेना और चांदी की कीमताें में तेजी देखने काे मिली. बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14,800 रुपये उछलकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलाे पर पहुंच गई. वहीं साेना 3,050 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. शुरुआती काराेबार में वायदा बजार (एमसीएक्स पर) में चांदी 5,185 रुपये महंगी हाेकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलाे पर पहुंच गई. वहीं साेने का भाव 3,428 रुपये चढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.पिछले तीन काराेबारी सत्राें में साेने-चांदी की कीमताें में तेज गिरावट आई थी. इस दाैरान साेना करीब 15% तक सस्ता हाे गया था.
 
अब कीमतें स्थिर हाेते ही निवेशकाें ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है. हालांकि, जानकाराें का कहना है कि अभी साेने-चांदी में एकमुश्त पैसा लगाने से बचना चाहिए. इसकी जगह धीरे-धीरे निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हाेगा.पिछले सप्ताह साेना और चांदी दाेनाें में तेज गिरावट देखी गई थी. इसकी वजह मुनाफा वसूली, अमेरिकी डाॅलर में मजबूती और वास्तविक यील्ड्स में बढ़ाेतरी रही, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ी. कुल मिलाकर, अल्पकाल में राजनीतिक घटनाक्रम और अमेरिकी मैक्राे डेटा की दिशा साेना-चांदी की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.