सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

    10-Feb-2026
Total Views |
 

vdvd
पुणे, 9 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा (7 फरवरी) को पुणे क्षेत्र के अंतर्गत एमआईडीसी भोसरी में एक भव्य मेगा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऋण वितरण को सुदृढ़ करना, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना तथा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के समर्थन हेतु बैंक की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करना था. आउटरीच पहल के अंतर्गत ग्राहकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना था. इस अवसर पर पात्र ग्राहकों को विभिन्न गृह ऋण एवं एमएसएमई ऋणों के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए्‌‍.इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंक ने आवास विकास, उद्यमिता प्रोत्साहन तथा कृषि विकास के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. कार्यक्रम में ग्राहकों, हितधारकों एवं बैंक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की. कार्यक्रम का समापन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा व्यक्त इस नवीकृत संकल्प के साथ हुआ कि वह समयबद्ध एवं पारदर्शी ऋण वितरण के माध्यम से व्यक्तियों और व्यवसायों को सशक्त बनाते हुए क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विकास में अपना सक्रिय योगदान जारी रखेगा.