मुंबई के वरली स्थित सेन्चुरी मिल कामगार वसाहत में हरिहर सन्त सेवा मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आशीर्वाद देते परम पूज्य महामण्डलेेशर स्वामी श्री विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज. स्वामी जी ने भगवान के अन्वय और व्यतिरेक अवतारों की व्याख्या करते हुए श्री राम और श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के गूढ़ अंतर को समझाया. व्यास मंच पर आसीन स्वामी श्री अप्रमेय प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने सात दिनों तक भक्तों को सफल मानव जीवन जीने के गुर सिखाए. इस आध्यात्मिक अवसर पर हरिहर संत सेवा मंडल के पदाधिकारी रजनीकांत दीक्षित, बालगोविंद तिवारी, अनिल तिवारी, बिड़ला, धार्मिक आघाड़ी के सुरेश मिश्र, करुणा शंकर शास्त्री, उमाकांत तिवारी सहित परिसर के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. कथा के समापन पर भक्तों ने स्वामी जी का आशीर्वाद लिया और आरती के साथ भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ.