वाराणसी के दालमंडी में साेमवार काे बुलडाेजर कार्रवाई से पूरे इलाके में भारी तनाव व अफरा-तफरी का माहाैल रहा. एक व्यापारी ने अपनी ही दुकान काे आग के हवाले करने के बाद खुद पर भी प्रेट्राेल छिड़कने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में उसे पकड़ लिया गया साथ ही कई और लाेगाें काे हिरासत में लिया. स्थानीय लाेग बुलडाेजर कार्रवाई देख राेते-गिड़गिड़ाते रहे, पर प्रशासन ने एक न सुनीं. कार्रवाई काे अंजाम देते रहे. बता दें कि वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन जर्जर 21 मकानाें काे ढहा रहा है. बुलडाेजर और हथाैड़े से मकान और दुकानाें काे ताेड़ा जा रहा है. नाराज व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है. प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता है. अगर मकान गिराया ताे हमें मुआवजा चाहिए. ये लाेग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं. यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी.